उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक

पहाड़ों में गर्भवती महिलाएं डोली में जाएंगी वोट डालने

देहरादून। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश के सीएम के घोषणाओं के पिटारे से छन-छन कर खबरें आ रही हैं। इस बार के चुनाव में निर्वाचन कार्यालय की तरफ से कई सुविधाओं की पहल हुई है। जहां गर्भवतियों और निशक्तजन को मतदान केंद्र तक लाने के लिए डोली भेजी जाएग, वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा भी दी जाएगी।

बूथ तक लाने के लिए डोली पहुंचेगी घर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आने वाले चुनाव 2022 में कोरोना के विरुद्ध हथियार के तौर पर मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स पीपीईकिट और दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, रैम्प, दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि सभी बूथों पर उपलब्ध उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार पहाड़ों में नि:शक्तजनों तथा गर्भवती महिलाओं को बूथ तक लाने के लिए डोली का प्रयोग भी किया जाएगा। डोली गर्भवती महिलाओं के घर तक पहुंचेगी, जिसमें बैठकर गर्भवती महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

तीन लाख 99 हजार से अधिक नए पंजीकरण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि इस बार 3 लाख 99 हजार से अधिक नवीन पंजीकरण प्राप्त हुए है। इनमें नए मतदाता, मतदाता सूची से नाम हटाने और करेक्शन शामिल है।

 

Related Articles

Back to top button