उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक

पोलिंग बूथ डुमक : 20 किमी. चलना होगा पैदल

देहरादून। उत्तराखंड के पोलिंग बूथ पर 20 किलोमीटर पैदल चलना होगा। राज्य की मुख्य निवार्चन अधिकारी सौजन्या ने उत्तराखंड में 14 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी की। इस सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता वोट कर सकेंगे। सौजन्या ने बताया कि इस बार 24 बूथ को उच्च पर्वतीय क्षेत्र से हटाकर नीचे मैदान की ओर शिफ्ट किया गया है। इसमें उत्तरकाशी में 1, चमोली में 9 और पिथौरागढ़ में 14 मतदान केंद्र शामिल है। इसमें महिला सर्विस मतदाता 2602 और पुरुष सर्विस मतदाता 91,869 हैं।

सबसे दुर्गम पोलिंग बूथ है डुमक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र का पोलिंग बूथ डुमक जिला हेडक्वार्टर से 55 किमी दूर है। इस बूथ तक पहुंचने के लिए 20 किमी पैदल चलना होगा। इसी तरह धारचुला विधानसभा के अंतर्गत पोलिंग बूथ कनार पिथौरागढ़ से 80 किमी दूर है। इस बूथ तक पैदल पहुंचने की दूरी 18 किमी है। पुरोला विधानसभा क्षेत्र में कलाप पोलिंग बूथ जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 80 किमी दूर है। यहां तक जाने के लिए 13 किमी पैदल चलना पड़ेगा जो खड़ी चढ़ाई में है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए देखते रहिए sarthakpahal.com

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button