उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

नैनीडांडा में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटोटिया धुमाकोट में आयोजित कार्यक्रम में करीब 90 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन को अपूरणीय बताया। जरनल रावत के उत्तराखंड के विकास के सपने को पूरा किया जाएगा।

इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 90 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें कोटरीसैण पेयजल योजना (132.21लाख), राजकीय इंटर कालेज सिद्धखाल विद्यालय भवन निर्माण (180.38 लाख), जीआईसी सिद्धपुर ढौंटियाल में प्रयोगशाला निर्माण ( 91.66 लाख), जीआईसी धुमाकोट में सभागार निर्माण (196.86 लाख), रिखणीखाल में स्व. जगमोहन सिंह नेगी मार्ग सुदृढ़ीकरण ( 2019.57 लाख), मर्चूला- सराईखेत-बैजरौ-पोखड़ा-सतपुली पौड़ी मार्ग का सुदृढ़ीकरण (1194.30 लाख), धुमाकोट- पीपली मोटरमार्ग सुदृढ़ीकरण (197.89 लाख), नैनीडांडा-हल्दूखाल मोटरमार्ग कांडी से चमाड़ा तक नवनिर्माण (64.03 लाख), कसाना बिचला-चौकीखाल सड़क निर्माण (34.56 लाख), रिखणीखाल अंदरगांव में मिनी स्टेडियम निर्माण (97.31लाख), चैबाड़ा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना (910.50 लाख) योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं विद्युत वितरण खंड कार्यालय भवन नैनीडांडा और विद्युत वितरण खंड कार्यालय रिखणीखाल का लोकार्पण किया।

Related Articles

Back to top button