क्राइमबड़ी खबर

दिल दहला देने वाली घटना: परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

हरियाणा के हिसार में दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हर कोई सकते में है। सोमवार सुबह घर में दो बेटी, बेटा और पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में रमेश कुमार (43 साल), पत्नी (38), दो बेटियां 15 और 13 साल की हैं, जबकि एक बेटा 10 साल का बताया जा रहा है। जब गांव वाले रमेश की सूचना घर गए तो घर का गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल भेजा गया है। ये घटना नंगथला गांव की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रमेश ने सुसाइड नोट के तौर पर एक डायरी छोड़ी है। इसमें लिखा कि मैं रमेश पेंटर अपने पूरे परिवार को खत्म कर रहा हूं। यह पुलिस को बता दें। ये भी लिखा है कि वह संन्यास लेना चाहता था। इसलिए उसने पहले इनको मारा  फिर खुद को समाप्त किया है। उसका अब इस दुनिया में मन नहीं लग रहा है। वह दुनिया को छोड़ना चाहता है लेकिन उसको डर है कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का क्या होगा?

Related Articles

Back to top button