उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबर

बर्फ की सफेद चादर से लकदक हुईं चारधाम की वादियां

देहरादून। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं चारों धाम सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार को केदारनाथ में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। यहां लगभग छह इंच नई बर्फ जम चुकी है। संपूर्ण केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। यहां पूरे दिनभर तापमान माइनस में रहा। इस दौरान अधिकतम पारा 1 डिग्री व न्यूनतम -15 डिग्री दर्ज किया गया।

चमोली जिले में रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम बदलने के बाद निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बद्रीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फवारी होने से जिले के तापमान में गिरावट आ गयी है। जिससे जिले में कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है।

बदरीनाथ धाम में चारों ओर बर्फ बिछ गई है। जबकि हेमकुंड साहिब में भी देर शाम तक बर्फबारी होती रही। बाजारों में व्यापारी और राहगीर अलाव का सहारा ले रहे हैं। रविवार को औली में अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम माइनस दो रहा, जबकि जोशीमठ में अधिकतम तापमान नौ और न्यूनतम चार डिग्री तापमान रहा।

Related Articles

Back to top button