उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

16 जनवरी से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, तैयारियों में जुटा विभाग

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई जाएंगी। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड तैयारियों में जुट गया है। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड फरवरी के अंत तक लिखित परीक्षाएं शुरू कराने की योजना बना रहा है।

फरवरी में हो सकती हैं बोर्ड की परीक्षाएं
बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संपन्न कराई जाती है। परीक्षाओं के संबंध में जानकारी देते हुए  बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी होते ही बोर्ड परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने ने बताया कि बोर्ड का प्रयास है कि फरवरी माह में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं संपन्न कराई जाए और इन परीक्षाओं को मार्च तक संपादित करा लिया जाए।

16 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
अपर सचिव ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के अनुसार इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षाफल भी अप्रैल माह में घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई जाएगी, जिसको लेकर बोर्ड द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button