उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजन

शिकार के चक्कर में खुद फंस गया शिकारी

जसपुर। शिकार के चक्कर में शिकारी खुद फंस गया। यह न किस्सा है न मुहावरा बल्कि जसपुर के एक गांव की हकीकत है। दरअसल एक तेंदुआ सुअर का पीछा करते हुए गन्ने के खेत में स्थित कुएं में जा गिरा। दहाड़ सुनकर कुएं के पास पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर आई काशीपुर रामनगर रेंज के कर्मियों ने तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला।

कासमपुर गांव में चंद्रपाल सिंह सैनी के गन्ने के खेत के पास मंगलवार को काम करने पहुंचे ग्रामीण तेंदुए की दहाड़ सुनकर दहशत में आ गए। इधर-उधर देखा तो पता चला कि आवाज कुएं से आ रही है। वहां जाकर देखा तो तेंदुआ कुएं में पड़ा था और दहाड़ रहा था। देखते ही देखते कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान सुषमा देवी की सूचना पर काशीपुर रेंज के रेंजर ललित कुमार वन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

तेंदुए की आयु लगभग 12 वर्ष होगी। नर तेंदुए को डॉक्टरों की निगरानी में पतरामपुर रेंज में रखा गया है। बेहोशी टूटने पर उसके स्वास्थ्य का परीक्षण कर वन में छोड़ा जाएगा। उन्होंने आशंका जताई है कि शिकार का पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं में गिरा होगा।
ललित कुमार, रेंजर, काशीपुर रेंज

 

Related Articles

Back to top button