उत्तराखंडपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक रोपवे को मंजूरी

देहरादून। जानकी चट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री तक रोपवे बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट की 2021 की अंतिम बैठक में निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। सरकार खुद पीपीपी मोड पर अब इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। 3846 मीटर लंबाई का यह मोनो-केबल डिटैच्चेबल प्रकार का होगा। जिसका निर्माण यूरोपीय मानकों के अनुसार फ्रांस और स्वीटजरलैंड की तर्ज पर किया जायेगा। पर्यटन मंत्री, सतपाल महाराज ने कहा कि यमुनोत्री रोपवे के निर्माण को स्वीकृति मिलने से पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही इसके साथ ही पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस कड़ी में यमुनोत्री को जोड़ने के साथ ही पार्किंग, आवासीय व्यवस्था, रेस्टोरेन्ट आदि निर्माण के कई प्रस्तावित हैं। 166.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रोपवे का लोअर टर्मिनल खरसाली में 1.787 हेक्टयेर भूमि पर बनाया जाएगा।

‘‘जानकीचट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।” सचिव पर्यटन, दिलीप जावलकर

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button