उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

जंगल घास लेने गई महिलाओं पर भालू का हमला

श्रीनगर। खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत मरखोड़ा में भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई। महिला को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मरखोड़ा गांव की रहने वाली 52 वर्षीय कांती देवी जानवरों के लिए घास लेने जंगल गई थी। इसी बीच महिला पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची। जिन्हें देख भालू वहां से भाग गया। भालू के हमले से लहूलुहान महिला का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर कई गहरे जख्म हैं। महिला का उपचार किया जा रहा हैं।

गोपेश्वर के पोखरी ब्लॉक के रोता गांव में घास लेने गई महिला को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। रोता के प्रधान वीरेंद्र सिंह राणा और अधिवक्ता सुधीर राणा ने बताया कि सोमवार को रोता गांव निवासी सर्वेश्वरी देवी (55) अपने मवेशियों के लिए चारापत्ति लेने जंगल गई थी। इस दौरान अचानक भालू ने महिला पर हमला कर दिया जिससे उसके शोर मचाने पर अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। उनका शोर सुनकर भालू मौके से भाग गया।

Related Articles

Back to top button