उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

आपके वोट से ही बनेगा आपके सपनों का प्रदेश

नई दिल्ली। आपके वोट से ही बनेगा आपके सपनों का प्रदेश। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। आपके वोट से चौथे चरण में 2.14 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। धीरे-धीरे लंबी कतारें पोलिंग बूथ पर लगना शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।

‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना बहुमूल्य योगदान करें।’
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

‘यूपी विधानसभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है। भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अतः ध्यान रहे, पहले मतदान फिर जलपान।’
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उ.प्र.

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button