उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

दो नाबालिग बहनों के साथ होटल में दुष्कर्म, रुड़की से अपहरण कर ले गये थे मसूरी

रुड़की। रुड़की से क्षेत्र की दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर मसूरी के होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने कलियर से पीड़ित बहनों को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी सिविल अस्पताल के अस्थाई कर्मचारी रह चुके हैं। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को 16 जनवरी को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उसकी दो नाबालिग पुत्री 15 जनवरी से गायब हैं। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। मंगलवार की शाम रुड़की पुलिस ने सूचना के आधार पर कलियर से दोनों बहनों को बदहवाश हालत में बरामद कर लिया। बहनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रामपुर कोतवाली गंगनहर निवासी वसीम, कोटा मुरादनगर थाना कलियर निवासी शाहरुख,,तथा शिवपुरम, आजाद नगर कोतवाली गंगनहर रुड़की निवासी सचिन के नाम बताए। https://sarthakpahal.com/

उन्होंने बताया कि तीनों युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कार से मसूरी ले गए थे और वहां एक होटल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार की शाम युवक उन्होंने उन्हें कलियर में छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गए। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि आरोपितो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि वसीम शाहरुख और सचिन सिविल अस्पताल के अस्थाई कर्मचारी रह चुके हैं। पुलिस कार बरामद करने के प्रयास कर रही है पता चला है कि यह कार एक डॉक्टर की है।

Related Articles

Back to top button