
यमकेश्वर। उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में गुरुवार को केस के अहम गवाह माने जा रहे होटल कर्मचारी विवेक आर्य के बयान लिए गये। कोर्ट को विवेक आर्य ने जो कुछ बताया वह सुन कर सभी लोग हैरान रहे गये जबकि कोर्ट परिसर में बैठी अंकिता की मां यह सुनकर रो पड़ी। गवाही के दौरान खुद गवाह विवेक आर्य को भी चक्कर आ गये। कोर्ट के कार्यवाही के दौरान इस मामले के मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित भी कोर्ट में उपस्थित रहे। एक अन्य गवाह कोर्ट में गवाही के लिए नहीं पहुंच सका।
गुरुवार को कोटद्वार में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में गवाह विवेक आर्य की गवाही हुई। अंकिता भंडारी की ओर से वकील आशुतोष नेगी ने बताया कि विवेक आर्य ने जो बयान 164 में दर्ज किये, वही बयान विवेक ने कोर्ट में भी दिये हैं। उन्होंने बताया कि विवेक आर्य के अनुसार दो सितम्बर 2022 को वनंत्रा रिजार्ट में एक पार्टी थी। इस दौरान होटल का मालिक पुलकित आर्य के दोस्त सौरभ भास्कर ने होटल के 106 कमरे में अंकिता को कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब देकर उसे बेहाश कर दिया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। यह बात अंकिता ने होटल कर्मचारी विवेक को बताई थी।
वकील ने बताया कि दो सितंबर के बाद से ही अंकिता परेशान थी और यह बात वह किसी को नहीं बता पा रही थी। उन्होंने कहा कि गवाहों ने बताया कि पुलकित आर्य ने भी अंकिता को किस करने का प्रयास किया और वह कई बार उसके दरवाजे पर भी उसे परेशान करने के लिए जाता था। https://sarthakpahal.com/
अंकिता हत्याकांड का मुख्य गवाह है विवेक
विवेक आर्य को इस केस का अहम गवाह माना जा रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड के दौरान एक ऑडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें अंकिता किसी युवक से मदद मांग रही थी व अपना बैग होटल से ले जाने के लिए कह रही थी। जिस युवक से अंकिता बात कर रही थी, वह वनंत्रा रिजार्ट का कर्मचारी कोई और नहीं बल्कि विवेक आर्य ही था।
18 सितंबर 2022 को ऋषिकेश के पास वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी गायब हो गयी थी। 22 सितंम्बर को चीला बैराज में अंकिता का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकिता को गिरफ्तार किया था।