उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

भाजपा के विकास कार्यों को जनता साबित करेगी : धामी

पिथौरागढ़। भाजपा के विकास कार्यों को जनता साबित करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोलीहाट विधानसभा सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा के समर्थन में बुधवार को बेरीनाग पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में कमल के फूल का बटन दबाकर इसे साबित करेगी और दस मार्च को विकास रूपी लक्ष्मी कमल के फूल में बैठकर ईवीएम से बाहर निकलेंगी।

सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने लोगों को उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-हर घर जल योजना समेत तमाम कई तरह की योजनाओं से लाभांवित किया है। धामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोराना महामारी में निशुल्क वैक्सीन लगाने से लेकर, लोगों को मुफ्त राशन बांटने, विद्यार्थियों को निशुल्क टेबलेट देने का बहुत बड़ा काम किया है। पिछले छह माह में मेरे कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने न केवल 550 से अधिक फैसले लिए हैं, बल्कि उनके शासनादेश भी जारी करवाए हैं। इस मौके पर सासद अजय टम्टा, प्रत्याशी फकीर राम टम्टा, विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला आदि मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button