उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं नरेन्द्र मोदी: राहुल

किच्छा/ हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री वह होता है जो जनता के दुख दर्दों को सुनता है, गरीबों की आवाज सुनता है और किसानों की सुनता है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से प्रचार करने तराई में किसानों को साधने के लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजा बता दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान कांग्रेस सरकार में ही लौट सकता है। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हैं, वह तो राजा हैं। वह गरीबों और किसानों से बात तक करना उचित नहीं समझते।

उन्होंने कहा कि आज की सरकार ने देश में दो हिंदुस्तान बना दिये हैं। एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का। कांग्रेस के स्टार प्रचारक की हैसियत से उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील भी की। यह वर्चुअल सभाएं थी जिनमें पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन जुड़े रहे।

किसानों ने हिंदुस्तान की सरकार को दिखाई सच्चाई
राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button