उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

कंठ कोकिला, सुर साम्राज्ञी, भारत रत्न लता जी का अवसान

मुंबई। कंठ कोकिला सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी आवाज का जादू बिखेरकर देश दुनिया में लोगों के दिलों पर राज करने वाली भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण मल्टी ऑर्गेन फेलियर बताया जा रहा है। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपना इलाज करा रही थीं। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे स्वर कोकिला लता मंगेशकर अपनी जिंदगी की जंग हार गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने लगभग 80 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज के जादू से लोगों का मन मोहा।

‘भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।’ राष्ट्रपति, राम नाथ कोविन्द

‘लता दीदी पूरे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है। उनके निधन से मैं बहुत पीड़ा में हूं। लता दीदी के गानों ने कई तरह की भावनाओं को उभारा है। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button