उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

डूबते जहाज की सवारी कौन करना चाहेगा : योगी

देहरादून। डूबते जहाज की सवारी कोई नहीं करने चाहेगा, ये बात जगजाहिर है। चुनावी प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए एडी-चोटी की जोर आजमाइस कर रहे हैं। चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को मातृभूमि में चुनावी हुंकार भरी। सीएम योगी ने लोगों से एक बार फिर कमल को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। कांग्रेस को कोसते हुए योगी बोले, डूबते जहाज की सवारी कौन करना चाहेगा, और वो भी ऐसा जहाज जहां नहीं डूबे वहां भी दोनों भाई-बहन मिलकर पार्टी को डुबो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन, बागवानी की अपार संभावनाएं हैं, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिल सकता है। काशी की तरह भव्य केदार धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है और जल्द ही बदरीनाथ धाम का भी सौंदर्यीकरण होगा। यहां चारधाम के अलावा पांचवां सैनिक धाम बनने जा रहा है। उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। जब उत्तराखंड का सैनिक सीमा पर मुस्तैद रहता है तभी यह देश सुरक्षित है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button