उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

हरीश रावत के वीडियो बम से खलबली, डाक मतपत्रों में धांधली का दावा

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के वीडियो बम से खलबली मची हुई है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मैं एक छोटा सा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं। इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक व्यक्ति सारे वोटों को टिक करने के साथ साथ उनमें हस्ताक्षर भी कर रहा है। इसके साथ ही मैंने निर्वाचन आयोग से इसका तुरंत संज्ञान लेने की अपेक्षा की है।

विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद पोस्टल बैलेट के जरिये अभी भी मतदान का क्रम जारी है। हरीश रावत ने वीडियो बम जारी कर पोस्टल बैलेट में धांधली का आशंका जताई है। राज्य निर्वाचन मुख्य अधिकारी कार्यालय ने हरीश रावत द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के बारे में अभी किसी शिकायत के मिलने से इन्कार किया है।

वीडियो का संज्ञान लेने का किया आग्रह
हरीश रावत ने निर्वाचन आयोग से इस वीडियो का संज्ञान लेने का आग्रह भी किया है। इस संबंध में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि एक छोटा सा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं। इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button