उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

आठ लाख से अधिक छात्रों को एक अप्रैल से मिलेंगी मुफ्त किताबें

देहरादून। प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को एक अप्रैल से मुफ्त किताबें मिलेंगी। खास बात यह है कि 9वीं से 12वीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं को पहली बार मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। जिस पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। जबकि एक से आठवीं तक के बच्चों की किताबों पर आने वाला खर्च केंद्र सरकार वहन करती रही है।

प्रदेश सरकार उठाएगी पाठ्य पुस्तकों का खर्च
कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की ओर से नए शिक्षा सत्र एक अप्रैल से पहली बार मुफ्त में किताबें दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन छात्र-छात्राओं की पाठ्य पुस्तकों पर जो भी खर्च आएगा उसे प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। जबकि एक से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की किताबों पर आने वाला खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

https://sarthakpahal.com/

पहली से लेकर 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त में किताबें दी जायेंगी। ये सारी किताबें विभाग को उपलब्ध होने लगी हैं। एक अप्रैल से सभी स्कूलों तक इन्हें आसानी से पहुंचा दिया जाएगा।
– डॉ. मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button