देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

जंग का बेइंतहा दर्द झेलता यूक्रेन, चारों ओर जहरीला धुआं

नई दिल्ली। जंग का बेइंतहा दर्द यूक्रेन झेल रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग में आम लोगों की जान जा रही है। यूक्रेन का दावा है कि तोड़फोड़ करने रूसियों का समूह राजधानी कीव तक आ चुका है। रूसी सेना ने उन शहरों पर बम गिराये हैं, जहां नागरिक रहते हैं, जिसके चलते यूक्रेन के लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे बम से खुद को बचाने के लिए छिप रहे हैं। जंग का बेइंतहा दर्द लोगों में साफ देखा जा सकता है।

बेटी को विदा करते हुए रोया पता

वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें ये पिता एक बस के बाहर अपनी पत्नी और बेटी के साथ खड़ा हुआ है। वो रोता हुए अपनी बेटी को विदा करता है। वीडियो में उसे बेटी के बालों को सहलाते हुए देखा जा सकता है। पिता अपनी बेटी को उसकी टोपी पहनाता है और उसके सीने से लगकर रोने लगता है। बाद में वो रोता हुआ अपनी पत्नी और बेटी दोनों को विदा करता है। इससे पता चलता है किस तरह आम नागरिक भी युद्ध की आज में जल रहे हैं।

ताजा खबरों के लिए देखते रहें:- sarthakpahal.com

 

Related Articles

Back to top button