उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर। सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की दर्दनाक खबर सामने आयी है। शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। हादसा जिला सांबा के मानसर इलाके में हुआ। एक परिवार कार जेके.1यू-2233 में पंजाब से श्रीनगर जा रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चालक एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी जिसमें पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

https://sarthakpahal.com/

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी की पहचान कर ली गयी है। ये सभी लोग श्रीनगर के रहने वाले थे। घायल  साकिब अनंतनाग का रहने वाला है। जिसका सांबा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में मरने वालों के नाम
गुलजार अहमद भट 60 वर्ष पुत्र खालिक भट, जाना बेगम पत्नी गुलज़ार अहमद भट, मोहम्मद इकबाल भट पुत्र गुलजार अहमद भट, मसरत जान पुत्री गुलजार अहमद भट, पांचवे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस वालों का कहना है कि उसकी उम्र लगभग 60 वर्ष के करीब होगी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button