उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

ऋतु खंडूड़ी बन सकती हैं प्रदेश की पहली महिला स्पीकर

देहरादून। ऋतु खंडूड़ी पहली महिला स्पीकर के रूप में शपथ ले सकती हैं। उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी आज शपथ लेंगे। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। धामी के अलावा सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य और गणेश जोशी के मंत्री बनने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अनित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीन ड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एमपी के सीएम शिवराज सिंह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल से सीएम जयराम ठाकुर के सभी केंद्रीय मंत्रियों के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार विधानसभा अध्यक्ष पद पर महिला विराजमान होने वाली हैं। ऋतु खंडूड़ी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर होंगी। इसके अलावा युवा सीएम की कैबिनेट में कुछ नया भी हो सकता है। कुछ युवा और नये चेहरों के साथ कुछ अनुभवी चेहरों का मिश्रण धामी कैबिनेट में देखने को मिल सकता है। चुनाव में महिलाओं को मिले समर्थन के बदले ऋतु खंडूड़ी या किसी अन्य महिला चेहरे को कैबिनेट में जगह मिलनी तय मानी जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button