उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

दुगड्डा के पास ट्रक खड्ड में गिरा, पांच घायल

यमकेश्वर। दुगड्डा के पास ट्रक खड्ड में गिरने से उसमें बैठे पांच लोग घायल हो गये हैं। हरदि्वार से दुगड्डा की ओर जा रहा ट्रक नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच एक सुबह लगभग 4 बजे गहरे खड्ड में गिर गया। ट्रक के खड्ड में गिरने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी प्रभारी दीपक पवांर के पुलिस और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। सभी घायल हरिद्वार और मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

दुगड्डा के पास हुई दुर्घटना में जनपद हरिद्वार के अंतर्गत धनोरी निवासी राहुल उम्र 32 वर्ष, अमित उम्र 19 वर्ष, अंशुल उम्र 18 वर्ष, रसूलपुर निवासी हिमांशु उम्र 19 वर्ष, जनपद मुजफ्फरनगर के अंतर्गत बसेरी निवासी करण पुत्र समय सिंह उम्र 21 घायल हो गए। सभी घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button