देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

सलमान का शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई। सलमान का शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेता सलमानखान फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। उनके फैंस बीते कई समय से उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर अक्सर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की शादी को लेकर कई अफवाहें सामने आती रहती है। इसी क्रम में बीते दिनों भी सलमान की शादी से जुड़ी एक फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जहां ‘हम आप के हैं कौन’ फिल्म के यंग भाईजान दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अब के भाईजान नजर आ रहे हैं। यंग भाईजान आज के सलमान से पूछते हैं और शादी?…तो इस पर आज के सल्लू मिया जवाब देते हैं, हो गई। वीडियो में सलमान के इस जवाब को सुन फैंस दंग रह गए हैं।

इस वीडियो को देखकर फैंस कन्फ्यूज हो रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सल्लू मियां ने कैप्शन में लिखा, हुई या नहीं हुई, जानने के लिए परसों देखो। इसके साथ ही उन्होंने साथ में हैशटैग एड भी लिखा है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button