उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

बेटे ने पिता की हत्या कर शव रजाई में लपेटकर लगा दी आग

मथुरा। मथुरा में शनिवार सुबह बेटे ने पिता की हत्या कर शव रजाई में लपेटकर आग लगा दी। हत्या की ऐसी वारदात हुई, जिसका पता चलने पर इलाके के लोगों का कलेजा कांप गया। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नरहौली में एक युवक अपने पिता को गला दबाकर मार देता है। फिर शव को रजाई में लपेटा और आग लगा दी। पड़ोसियों ने जब घर में धुंआ उठता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधजले शव को कब्जे में लिया। आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया गया है।

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के अनुसार पिता-पुत्र में मकान का विवाद चल रहा था। बेटा मकान बेचना चाहता था, पिता विरोध कर रहा था। इसी कारण बेटा ने पिता की हत्या कर दी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

घटना के वक्त घर में पिता-पुत्र ही थे
पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है। एसपी सिटी के अनुसार दो दिन पहले विनीत का पिता से झगड़ा हुआ था। उसकी मां आशा बेटी को लेकर मायके चली गई। घर में केवल पिता और पुत्र थे। मृतक के तीन बेटी और दो बेटे थे। एक बेटा बीमारी के कारण मर चुका है। दो बेटियों का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी पहुंच गई है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button