उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

ऋषिकेश घूमने आए दिल्ली के दो युवक चीला नहर में डूबे

यमकेश्वर। ऋषिकेश घूमने आए दिल्ली के दो युवक चीला नहर में डूब गये हैं। चीला नहर में डूबे दिल्ली के दो युवकों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सोमवार को दिल्ली से चार दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे।

दिल्ली से घूमने आए शाम के समय ये सभी दोस्त चीला जलाशय में सैर करने के लिए निकले। प्रमोद (25) पुत्र विनोद (नगली विहार, नजफगढ़) पानी लेने नहर की ओर गया ही था कि उसका पैर फिसला और वह नहर में बह गया। उसको बहता देख दूसरे दोस्त पंकज (25) ने पुत्र अनूप सिंह (द्वारिका विहार) दोनों नहर में कूद गये,  मगर देखते देखते ही वह भी गायब हो गया। इसके बाद घबराए हुए निशांत और कमल (नजफगढ़) ने स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी दी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

सूचना पाकर लक्ष्मणझूला पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों की तलाशी को रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर दोनों का कोई अता-पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ की एसआई कविंद्र सजवाण ने बताया कि बैराज के सभी फाटक बंद हैं। गंगा का पूरा पानी चीला से होते हुए भीमगौड़ा में छोड़ा जा रहा है, जिस कारण नहर में पानी अधिक है। जिस कारण रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। तलाशी अभियान जारी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button