उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

देह व्यापार में लिप्त 4 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। देह व्यापार में संलिप्त चार लड़कियों को तीन लड़कों के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने एक होटल में छापा मारकर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। होटल में बाहर से बुलाई गई चार लड़कियों के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

जस्ट डायल से चल रहा था नेटवर्क
देह व्यापार में लिप्त इस गिरोह का सारा नेटवर्क जस्ट डायल के माध्यम से चल रहा था। एक पूरा होटल लीज पर लेकर इस रैकेट का संचालन किया जा रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी स्थित होटल पर छापेमारी की थी।

https://sarthakpahal.com/

होटल से ही रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली समेत चार लड़कियों व तीन युवक जो गिरफ्तार हुए हैं, उनमें एक युवक कनखल व एक ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button