उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सियासी हलचल तेज

देहरादून। सीएम धामी ने आज दोपहर 1.30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। धामी के इस्तीफा सौंपते सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक की भूमिका निभाने का आदेश दिया है। धामी ने कहा कि जनता ने हमें नया जनादेश सौंपा है। धामी ने कहा कि केंद्र से पर्यवेक्षक आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। भाजपा कार्यालय में आज विधायकों और मंत्रियों के आने का सिलसिला चलता रहा।

विधायकों में से ही तय किया जाएगा नया मुखिया
सियासी हलचल के बीच नई सरकार के मुखिया के लिए पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और सतपाल महाराज के नामों की तेजी से चर्चा हो रही है। पार्टी नेतृत्व मंथन में जुट गया है। वैसे संभावना इसी बात की है कि विधायकों में से ही अगला मुख्यमंत्री चुना जायेगा।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र पहुंचे भाजपा कार्यालय
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत चुनाव के बाद काफी सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने कहा कि जनता का प्रचंड जनादेश यह इशारा करता है कि उत्तराखंड की जनता डबल इंजन सरकार के पक्षधर है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार सारे मिथक दरकिनार कर दिए हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button