उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजन

देहरादून की पुष्पा ने राहुल के नाम की करोड़ों की संपत्ति

देहरादून। देहरादून डालनवाला की रहने वाली 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुंज्याल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया। इस संबंध में पुष्पा मुंज्याल ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुंज्याल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़-चढ़कर देश के लिए अपना सर्वोच्च कबलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे वह इंदिरा गांधी हों, राजीव गांधी हों जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को भी न्योछावर कर दिया, या फिर सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी सभी ने देश की सेवा के लिए अपने आपको समर्पित कर दिया है।

मासूम बेटे संग युवक कार सहित चीलानहर में कूदा

पुष्पा मुंज्याल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरी मृत्यु के बाद मेरी सम्पूर्ण संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ताजा और तेज खबरों के लिए:- sarthakpahal.com

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button