उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

गुडबाय की शूटिंग पूरी कर अमिताभ ने किया बाय-बाय

यमकेश्वर। गुडबाय की शूटिंग पूरी कर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज रविवार को गुडबाय की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट गए। विदित हो कि पिछली 25 मार्च को गुडबाय की शूटिंग करने के लिए सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन उत्तराखंड की वादियों में पधारे थे। इस दौरान वह नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में रुके हुए थे। उत्तराखंड की वादियों में एक सप्ताह तक फिल्म गुडबाय की शूटिंग के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार सुबह एक निजी चार्टर विमान में मुंबई लौट गए। लगभग एक सप्ताह तक उन पर फिल्म गुडबाय के कई दृश्य ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला, रामझूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक, प्रकाश पंत मार्ग, थानो रोड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप, भोपालपानी के की स्थानों पर फिल्माए गए।

अमिताभ की एक झलक पाने के लिए उमड़े प्रशंसक
सदी के महानायक अमिताभ की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक भी उमड़ते रहे। जिस कारण शूटिंग के दौरान पुलिस सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी। इसी के साथ उन्होंने परमार्थ निकेतन में भी गंगा आरती के साथ ही पूजा-अर्चना की। ऋषिकेश के सिनेमा हाल में मूवी देखने के साथ ही नटराज चौक पर स्थित होटल में उत्तराखंड दौरे का यूनिट के सदस्यों के साथ पूरा लुत्फ उठाया।

सभी कलाकारों और यूनिट के सदस्यों को दी पार्टी
चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग में शामिल हुए सभी कलाकारों और यूनिट के सदस्यों को ऋषिकेश स्थित एक होटल में पार्टी दी। इसमें में अमिताभ बच्चन स्वयं अपने गीतों का डीजे पर संचालन करते रहे। बिग बी के गानों पर यूनिट के सभी सदस्य झूमकर नाचे। अमिताभ ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, अभिनेता सुनील ग्रोवर और अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष के सानिध्य में अमिताभ गंगाआरती में भी शामिल हुए।

ताजा और तेज खबरों के लिए sarthakpahal.com

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button