उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

हरिद्वार में 20 हजार रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार में 20 हजार रिश्वत लेते एसडीओ को गिरफ्तार किया गया है। बिजली का कनेक्शन लेने को चार महीने पहले पीड़ित ने ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन एसडीओ कभी निरीक्षण तो कभी निचले कर्मचारियों की रिपोर्ट का बहाना बनाते हुए टालमटोल कर रहा था। पीड़ित ने विजिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर इसकी सूचना दी। विजिलेंस ने एसडीओ को रंगेहाथ पकड़ने को जाल बिछाया।भाजपा पार्षद के भाई से बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते ऊर्जा निगम के एसडीओ को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसडीओ से विजिलेंस की टीम ने घंटों बंद कमरे में पूछताछ की। इस कार्रवाई से ऊर्जा निगम में हड़कंप मचा रहा।

पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक जगजीतपुर के राजा गार्डन से भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश ने खोखरा तिराहा के पास मकान बनाया है। मकान में बिजली का कनेक्शन लेने को चार महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल कर रहा था। एसडीओ ने कनेक्शन की एवज में 20 हजार रिश्वत मांगी।

पीड़ित ने इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी। इस पर विजिलेंस ने एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ने को जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शनिवार दोपहर महेशपाल पैसे लेकर पहुंचा। जैसे ही एसडीओ ने रकम पकड़ी, विजिलेंस ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। इससे ऊर्जा निगम कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। विजिलेंस टीम ने घंटों तक पूछताछ करने के साथ दफ्तर में फाइलें खंगाली। बाद में टीम उसे देहरादून लेकर रवाना हो गई। एसडीओ संदीप शर्मा के देहरादून में मालसी स्थित घर में भी छापेमारी की गई। आरोपी एसडीओ संदीप शर्मा ऊर्जा कामगारों के संगठन से जुड़ा है और कर्मचारियों का नेता भी है। निदेशक सतर्कता अमित कुमार सिन्हा ने विजिलेंस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button