देश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

ले. जनरल मनोज पांडे होंगे नये सेना प्रमुख

नई दिल्ली। ले. जनरल मनोज पांडे अगले सेनाध्यक्ष होंगे। ले. जनरल मनोज पांडे एम.एम. नरवणे का स्थान लेंगे, जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ले. जनरल पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियरंस के पहले अधिकारी होंगे।

कोर इंजीनियर्स के पहले अधिकारी
सरकारी सूत्रों के अनुसार अगला चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) कौन होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पिछले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद से यह पद खाली चला आ रहा है। सेना प्रमुख पद पर अब तक इंफैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारियों का कब्जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि ले. जनरल पांडे, जो पूर्वी सेना कमांडर रहे हैं और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ प्रौद्योगिकी के अधिक एकीकरण के प्रमुख समर्थकों में से एक रहे हैं।

नए सीडीएस पद पर जनरल नरवणे का दावा मजबूत
सूत्रों ने कहा कि जनरल नरवणे सीडीएस बनने के लिए स्वाभाविक पसंद हैं। जनरल रावत की मिसाल को देखते हुए उन्हें यह पद मिल सकता है जिन्होंने सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद शीर्ष पद संभाला था। लेकिन उनके नाम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है क्योंकि सरकार अभी भी कुछ विकल्पों पर विचार कर रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button