देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षा

केरल की एक लड़की ने 140 भाषाओं में गाना गाकर बनाया World Record, देखें वीडियो

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। एक भारतीय लड़की ने 140 भाषाओं में गाना गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वो केरल राज्य की रहने वाली है। उसका गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लड़की का नाम सुचेता सतीश है। उन्होंने यूएई के दुबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में गाना गाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर, 2023 को किया गया था, लेकिन इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अब शेयर किया गया है। इसमें सुचेता की सुरीली आवाज सुनी जा सकती है।

GuinnessBookofWorldRecords ने इस हफ्ते की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर उनकी इस उपलब्धि की पुष्टि की। उन्होंने यह उपलब्धि यूएई के दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में हासिल की है।’

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, सुचेता ने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में जलवायु परिवर्तन से संबंधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 140 भाषाओं में परफॉर्मेंस दिया। 140 नंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि ये दुबई में COP 28 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले 140 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाला नंबर है। वहीं इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button