उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

सीमेंट से लदा ट्रक कोटेश्वर झील में समाया, चालक का पता नहीं

श्रीनगर गढ़वाल। सीमेंट से लदा ट्रक कोटेश्वर झील में लापता हो गया है। ट्रक चालक का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चमधार-फरासू के बीच रेलवे प्रोजेक्ट का सीमेंट से भरा कैप्सूल ट्रक चालत समेत अलकनंदा नदी में बनी झील (श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील) में ओझिल हो गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम झील में ट्रक चालक को राफ्ट के माध्यम से खोजने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक ट्रक चालक रायबरेली उत्तर प्रदेश निवासी प्रदीप कुमार का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस को श्रीनगर से करीब सात किमी दूर चमधार से पहले एक वाहन के नदी में गिरने की सूचना मिली, जिस पर कोतवाल हरिओम राज चौहान और श्रीकोट चौकी इंचाज ओम प्रकाश पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। रात में खाई में उतरकर खोज बचाव दल ने ट्रक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वाहन और उसमें सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल सका।

कंपनी के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एमपी 21 एच 1018 पर लगभग 30 टान खुला सीमेंट लदा था। झील में गिरे ट्रक का कुछ हिस्सा थोड़ी देर के लिए दिखाई दिया और देखते ही देखते पूरा ट्रक झील में ओझल हो गया। झील की गहराई के कारण चालक को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। झील में सर्च आपरेशन जारी है। प्राथमिक सूचना से पता चला है कि ट्रक में केवल ट्रक चालक ही था।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button