उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

यूपी के मदरसे में 10वीं का एक भी छात्र अंग्रेजी में नहीं लिख पाया अपना नाम!

बहराइच, 29 अप्रैल। यूपी के बहराइच स्थित एक मदरसे में दसवीं कक्षा के एक भी छात्र अंग्रेजी में अपना नाम नहीं लिख पाए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने मदरसा संचालक को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने रविवार को बड़ी तकिया में मान्यता प्राप्त मदरसा जामिया गाजिया सैयदुलुलुम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक अध्यापक अनुपस्थित मिले, लेकिन रजिस्टर में उसकी गैरहाजिरी दर्ज नहीं थी।

जिला अल्पसंख्यक समाज कल्याण अधिकारी ने किया था औचक निरीक्षण
संजय मिश्र ने बताया कि मुंशी, मौलवी और आलिम की कक्षाओं में भी बच्चों की संख्या पंजीकरण के सापेक्ष बहुत कम थी। मिश्र ने दावा किया कि निरीक्षण के दौरान दसवीं कक्षा के छात्रों से अंग्रेजी में अपना नाम और मदरसे का नाम लिखने को कहा गया, लेकिन एक भी छात्र ऐसा नहीं कर पाया। मदरसे में अरबी, फारसी के अलावा अन्य विषयों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिसके कारण बच्चों की स्थिति इतनी चिंताजनक है।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

बहराइच में 495 गैर मान्‍यता मदरसे
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि बच्चों पर ध्यान न देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थिति में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मदरसे के संचालक व अनुपस्थित अध्यापक को नोटिस दिया गया है। बहराइच जिले में कुल 301 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। इनके अलावा बीते दिनों कराए गए एक सर्वेक्षण में 495 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का पता लगा गया है।

Related Articles

Back to top button