उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

हरिद्वार से दिल्ली जा रही कार पलटी, तीन की मौके पर मौत, दो घायल

रुड़की। हरिद्वार स दिल्ली जा रही एक कार ट्रक के ओवरटेक करने के चक्कर में सोलानी पुल पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी, जिस कारण कार में सवार आठ साल के बच्चे उसके पिता व दादी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छोटा भाई और दादा गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को गंभीर हालत में रुड़की के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हरिद्वार से दिल्ली

ग्राम मुकुंदपुर 1142 दिल्ली का रहने वाला एक परिवार कार से हरिद्वार की ओर से वापस दिल्ली लौट रहा था। जैसे उनकी कार नगला इमरती गांव के पास सोनाली पुल पर पहुंची तो एक ट्रक ने उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। कार चालक ने कार को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर पर चढ़ा दी।

कार के पलटते ही कार में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गयी। हादसे में आठ साल के बच्चे सहित तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार साल का बच्चा सहित उसके दादा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button