उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

सालभर से साथ रह रही प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या

देहरादून। सालभर से साथ रह रही प्रेमिका की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित किराये के मकान में युवक-युवतियां रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के बीच आपसी विवाद होने पर युवक ने युवती को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बताया कि युवती कराटे की क्लास देती थी, जबकि युवक किसी होटल में काम करता था।

आरोपी ने खुद की पुलिस को सूचना
थाना प्रेमनगर पुलिस ने बताया कि शाम करीब सात बजे सुमित (22 वर्ष) पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसने साथ रह रही युवती सोनिया पुत्री वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला जिला मुजफ्फरनगर यूपी की गला घोटकर हत्या कर दी। इस पर पुलिस सुमित को उसके किराये के मकान विग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस प्रेमनगर पहुंची, तो देखा युवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ था।

सुमित ने बताया कि वह सालभर से पिछले सितंबर 221 से रिलेशनशिप में रह रहे थे। सोनिया बात-बार पर एग्रेसिव होकर परेशान हो जाती थी। वह मुझे परेशान कर रही थी। मुझे शादी के लिए वह मना करती रहती थी। जिस कारण आज मैंने दोपहर दो-ढाई बजे उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद छानबीन में जुटी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button