उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

अधिक गर्मी के कारण पौड़ी के कई मोहल्लों में पानी की विकट समस्या

पौड़ी। अधिक गर्मी के कारण कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। हालांक सड़क के आसपास के लोगों को जल संस्थान ने टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया, लेकिन जहां पानी के टैंकर जाने की सुविधा नहीं रही, वहां के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

पौड़ी शहर में दो पेयजल योजनाएं श्रीनगर पंपिंग पेयजल योजना और नानघाट पेयजल योजना से पानी की सप्लाई की जाती है। इस समय जल संस्थान के मुताबिक पौड़ी शहर में लगभग 16 हजार पानी के उपभोग्ता हैं। चूंकि पूरे देश में इस समय गर्मी अपने चरमोत्कर्ष पर है, इसलिए अधिक गर्मी के कारण पानी की खपत ज्यादा होना लाजमी है, जिस कारण लक्ष्मी नारायण मोहल्ला, एमआईसी रोड, बस स्टेशन, श्रीनगर रोड आदि स्थानों पर पानी की सप्लाई में व्यवधान पड़ा। आने वाले दिनों में भी उपभोक्ताओं को इसी तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके राय के अनुसार श्रीनगर व नानघाट पेयजल योजना से बिजली की कुछ कटौती के चलते पानी कुछ कम आया है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब दोनों की योजनाओं से पानी सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। टैंकर भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार से पानी की आपूर्ति बाधित नहीं रहेगी।

उधर विकासखंड कल्जीखाल के आसुई वार्ड की क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना रावत ने जल संस्थान के अधिशासी अभिियंता को ज्ञापन सौंपकर कांसखेत पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग दोहराई। उनका कहना था कि वर्षों पुरानी इस योजना के पाइपलाइन काफी कमजोर हो चुके हैं, जिस कारण कांसखेत में पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button