उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज। प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गयी है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। रविवार को ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया था और उसेक खाली करने को कहा गया था।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपियों के घरों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद पंप पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। जावेद के घर का गेट तोड़ दिया गया है। जावेद के परजन घर के अंदर मौजूद हैं। जब अधिकारी जावेद के मकान में गए तो अंदर पीएफआई के झंडे और आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद किया गया, जिसकी पुलिस जांच में जुट गयी है।

पुलिस ने पांच दर्जन से अधिक आरोपियों की सूची तैयार की है। इनकी गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम की टीम शनिवार को दिन भर अटाला तथा अन्य क्षेत्रों में आरोपियों के घरों को चिन्हित करती रही। अभी तक प्रयागराज, हाथरस, फिरोजाबाद, सहारनपुर, कानपुर में भड़की हिंसा में आज सुबह तक 304 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मंसूरअली पार्क में दिया था भाषण
जावेदन की बेटी ने सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। दिल्ली के शाहीनबाग में हुए प्रदर्शन में वह शामिल थी। इसके अलावा शहर में खुल्दाबाद के मंसूर अली पार्क में कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन में भी वह शामिल थी। समुदाय विशेष से संबंधित घटनाओं को लेकर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हरवक्त एक्टिव रहती है। जावेद की बेटी दिल्ली में रहती है। वह जेएनयू की पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी भी रह चुकी हैं।

बेटी ने पिता को बताया निर्दोष
अटाला के मास्टरमाइंड जावेद की बड़ी बेटी ने पिता को निर्दोष बताया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर उसने अपने पिता और परिवार को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि मेरे पिता, मां और छोटी बहन को नियमविरुद्ध तरीके से हिरासत में लिया गया है। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है। पुलिस भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button