उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

नूपुर शर्मा की जुबान काटने पर एक करोड़ इनाम देने वाला सतपाल तंवर गिरफ्तार

गुरुग्राम। नूपुर शर्मा की जुबान काटने पर एक करोड़ इनाम देने वाला भीम सेना का प्रमुख सतपाल तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तंवर ने पिछले दिनों धमकाते हुए ऐलान किया था कि नूपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जायेगा।

भीमी सेना प्रमुख सतपाल तंवर के खिलाफ कानपुर में केस दर्ज था। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत कई संगीन आरोप दर्ज हैं। भीम सेना ने कानपुर हिंसा के लिए नूपुर शर्मा को मास्टरमाइंड बताया था। सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा पर कई अमर्यादित टिप्पणी भी की है।

सतपाल तंवर ने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानपुर दंगे की असली मास्टरमाइंड नूपुर है, तो ऐसे में योगी सरकार ने उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया। भीम सेना प्रमुख ने कहा कि नूपुर जैसी नेता को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तुरंत जेल भेजना चाहिए या देश निकाला दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा की वजह से ही भारत को पूरी दुनिया के सामने झुकना पड़ा है। ऐसे लोगों की जुबान काट लेना चाहिए। तंवर ने कहा कि जो व्यक्ति नूपुरशर्मा की जुबान काटकर लाएगा, वो उस व्यक्ति को एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित करेंगे।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button