उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

शादी के नौ साल बाद युवती को पता चली अपने पति अमित की असली सच्चाई

आगरा। शादी के नौ साल बाद युवती को अपने पति अमित के बारे में पता चला कि वह अमित नहीं बल्कि इकरार है। आगरा में लव जिहाद का अनोखा मामला सामने आया है। अब पीड़िता ने जगदीशपुरा थाने में आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

शादी के नौ साल बाद इकरार से अमित बने युवक की सच्चाई जब सामने आई तो युवती के होश उड़ गये। पीड़िता के अनुसार उसने मथुरा के फरह निवासी अमित से 9 साल पहले प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद पति अमित मथुरा छोड़कर आगरा आ गया। दोनों जगदीशपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगे। शादी के नौ साल बाद युवती ने दो बेटों को जन्म दिया, जिसमें एक बेटा 5 साल का और दूसरा 3 साल का है।

खास रस्म अदायगी को लेकर हुआ खुलासा
बीते दिनों पति ने युवती के सामने दोनों बेटों को लेकर एक अजीब सी शर्त रख दी। पति घर में समुदाय विशेष की एक रस्म ‘खतना’ अदा करने पर अड़ गया। इस पर युवती ने पति अमित से हिंदू रीति रिवाज में ऐसी कोई भी रस्म नहीं होने की बात कही। तब पति आग बबूला होकर बोला कि वह अमित नहीं इकरार है और मेरे धर्म में बच्चों को इस रस्म को पूरा करना ही होता है। यह सुनकर युवती के सांप सूंघ गया। अब उसे अपने पति की असली सच्चाई का पता चला कि जिसके साथ उसने शादी के नौ साल काट दिये वह अमित नहीं बल्कि इकरार है। अब पीड़िता ने अपने पति इकरार के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
युवती को असलियत पता न चले इसलिए इकरार फरह, मथुरा छोड़कर आगरा में जगदीशपुरा में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। युवती को वह परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं देता था। यहां तक कि उसने अपने परिवार के लोगों से युवती को मिलवाया तक नहीं था। आरोपी कॉस्मेटिक्स के सामान की सेल और सप्लाई करता है। अब पीड़िता की शिकायत पर धोखेबाज पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button