क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली। सोनिया गांधी के निजी सचिव 71 वर्षीय पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। 26 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है माधव ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप लगाने वाली महिला दिल्ली में रहती है। उसके पति की 2020 में मौत हो गयी थी। महिला का पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग बैनर लगाने का काम करता था। पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर उत्तम नगर थाने में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने सुरक्षा की मांग की है।

पति की मौत के बाद काम मागने गई थी
जब वह मदद के लिए पार्टी दफ्तर गई तो किसी ने उसे सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का नंबर दे दिया। फोन पर उसने माधवन को अपनी परेशानी से अवगत कराया। इसके बाद माधवन और उस महिला के बीच बातचीत होने लगी। माधवन ने बताया कि वह अकेला रहता है और उससे शादी करना चाहता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयीं।

शादी का दबाव बनाने पर दी धमकी
फरवरी 2022 में आरोपी ने पीड़िता को सुंदर नगर स्थित अपने मकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसकी पत्नी अभी जीवित है। पीड़िता ने माधवन से जब इस बारे में पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। बाद में उसने पीड़िता को कुछ पैसों का लालच देकर चुप रहने के लिए कहा। जब बात नहीं बनी तो उसने पीड़िता को जान से मरवाने की धमकी दे डाली।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button