देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

56 साल के ललित और 46 की सुष के ‘प्रेम रोग’ के चर्चे सुर्खियां बटोर रहे

मुंबई। 56 साल के ललित मोदी और 46 साल की सुष्मिता सेन के प्रेम रोग की खबरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर वायरल कर रहे हैं।

बालीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते की खबर सुनकर सब हैरान हैं। जब से लोगों ने ये खबर सुनी है, तभी से सोशल मीडिया में फैंस के फनी जोक्स की बाढ़ आई हुई है। कपल्स की तस्वीरों के साथ उन पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और 56 साल के ललित मोदी के रिश्ते की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। जब से ललित मोदी ने अभिनेत्री के साथ अपने अफेयर की खबर बताई है, तभी से सोशल मीडिया फैंस के फनी जोक्स की बाढ़ आ गई है। कपल की तस्वीरों के साथ ही उन पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। कुछ मीम्स तो ऐसे हैं, जिन्हें पढ़कर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। कुछ लोग दोनों को साथ देखकर ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ कह रहे हैं। कुछ मजेदार मीम्स देखिये..

प्रीति जिंदा, जूही चावला ने आईपीएल की सिर्फ एक टीम खरीदी, मोहतमा ने तो आईपीटी का फाउंडर ही…….

मिस इंडिया+मिसिंग इंडिया = मिस्ट्री ऑफ इंडिया

एक ने तो रोहमन शाल की फोटो लगाकर लिखा- ‘एकदम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए, जिंदगी बदल दी’

कुछ लोगों ने जिम वाले लड़कों का मजाक बनाते हुए लिखा, ‘उन लड़कों के लिए दो मिनट का मौन, 2-3 घंटे जिम में बिताते हैं।’

किसी के पर्सनल मैटर्स में बोलना ठीक नहीं : ललित का बेटा
हाल ही में आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने बालीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का एलान किया था। पहले सुष्मिता के भाई और फिर कथित एक्स ब्वायफ्रेंड रोहमन का बयान सामने आया और अब ललित मोदी के बेटे रुचिर ने इस पर टिप्पणी की है। मीडिया से बातचीत में ललित मोदी के बेटे रुचिर ने कहा, ‘मैं किसी पर भी टिप्पणी करना पसंद नहीं करता हूं। और फैमिली पालिसी के तहत मैं उन पर कमेंट नहीं कर सकता। किसी के पर्सनल मैटर्स में तो बिल्कुल भी नहीं। यह उनका जीवन है और यह उनका निर्णय है।’

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button