उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

जहां भी अवैध मजारें हैं, उन्हें स्वत: हटा लें, उत्तराखंड में नहीं चलने देंगे लैंड जिहाद : सीएम धामी

Listen to this article

नैनीताल। सरकारी भूमि पर अवैध मजारें बनाने के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी काफी नाराज दिखे। बोले, उत्तराखंड में कहीं भी लैंड जिहाद नहीं चलने देंगे। सतपुली और कालाढूंगी में योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी जमीन पर जहां भी अवैध मजारें हैं, उन्हें स्वतः हटा लिया जाए।

अवैध कब्जे की जांच में 1,000 मजारें खोदीं
कालाढूंगी में धामी ने कहा कि प्रदेश में एक हजार से अधिक स्थान ऐसे मिले हैं, जहां मजारें बना दी गईं हैं। जब इन मजरों को खोदा गया तो वहां किसी तरह के अवशेष नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं है, पर जमीन पर जबरन कब्जा भी नहीं होने देंगे। कहीं पर भी लैंड जिहाद को आगे नहीं बढ़ने देंगे।

मजारों पर पहले भी चल चुके हैं बुलडोजर
मई 2022 में अवैध रूप से बने मजारों पर सीएम धामी चिंता व्यक्त की थी, जिन्हें आदेश के बाद पौड़ी गढ़वाल में 22 और देहरादून में 15 से अधिक मजारों को ध्वस्त किया गया था। इसी तरह 22 मार्च 23 को देहरादून में 26 मजारों को ध्वस्त किया गया था। हालांकि इस दौरान ऐसे मजारों की संख्या भी क नहीं थी, जिनके पास वैध कागजात थे।

गैर कानूनी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे
उन्होंने कहा, गैर कानूनी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म व संस्कृति की भूमि है। हम इसका स्वरूप नहीं बिगड़ने देंगे। किसी को भी यहां ऐसी कोई गतिविधि नहीं करने देंगे, जो गैर कानूनी हो। इस पर रोक लगाने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीमांत गांवों में धर्मस्थलों की आड़ में घुसपैठ के खतरे की जांच के लिए सघन अभियान चलाएंगे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
06:24