उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

36 लाख में पेपर खरीदकर कराई थी नकल, एचएनबी के दो कर्मी गिरफ्तार

देहरादून। 36 लाख रुपये में यूकेएसएसएससी का पेपर खरीदकर विद्यार्थियों को उत्तर बताने वाले एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों नेताओं को एसटीएफ ने और गिरफ्तार किया है। दोनों उपनल के माध्यम से भर्ती हुए थे। दोनों ही उपनल के अध्यक्ष भीी रह चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आये हैं।

नकल करके 573वीं रैंक हांसिल की
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ को एक और सफलता मिली है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी नेताओं ने 36 लाख में पेपर खरीदकर अभ्यर्थियों को देहरादून बुलाकर उन्हें उत्तर बताए थे। इनमें से एक कर्मचारी खुद भी परीक्षा में शामिल हुआ था और उसकी परीक्षा में 573वीं रैंक आई थी। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

उपनल कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं दोनों
सेलाकुई स्थित एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कनिष्ठ लिपिक दीपक चौहान निवासी भन्सवाड़ी, टिहरी गढ़वाल (हाल निवासी बालावाला) और भावेश जगूड़ी निवासी जोगत पट्टी, दिचली उत्तरकाशी (हाल निवासी विद्या विहार कारगी चौक) को शुक्रवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी उपनल के एचएनबी में माध्यम के भर्ती हुए थे।

ये दोनों उपनल कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। भावेष 2014-17 और दीपक चौहान 2017-20 के बीच संगठन के अध्यक्ष रहे हैं। इस समय वे दोनों एचएनबी यूनिवर्सिटी के वित्त एवं सामान्य प्रशासन विभाग में कार्य कर रहे हैं। पूछताछ में दीपक चौहान ने बताया कि उसने 36 लाख में पेपर खरीदकर अभ्यर्थियों को देहरादून बुलाकर पेपर हल करने के उनसे लाखों रुपये लिये थे। इन दोनों ने अभ्यर्थियों से कितनी कमाई की, इसकी जांच की जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button