उत्तरप्रदेशउत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट होंगे भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

Listen to this article

देहरादून। बदरीनाथ के पूर्व विधायक रहे महेंद्र भट्ट के हाथों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान आ गयी है। उत्तराखंड भाजपा में भाजपा में आज शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अधयक्ष के नाम पर ऐलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ से पूर्व विधायक रहे महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने की पुष्टि
बीते काफी दिनों से यूपी और उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें लगाईजा रहीं थीं। हालांकि अभी पार्टी ने केवल उत्तराखंड में ही पार्टी अध्यक्ष का ऐलान किया है। उत्तराखंड के नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा लिखी चिट्ठी में कियाग या है। 30 जुलाई को जारी हुई इस चिट्ठी में लिखा हुआ है कि, ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’

दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म था। तभी से अटकलें लगायी जा रही थीं कि भाजपा नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button