उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोसामाजिक

दो बार के सांसद और पर्वतीय विकास मंत्री रहे चंद्रमोहन सिंह नेगी को जन्मदिवस पर किया याद

Listen to this article

यमकेश्वर, 7 फरवरी। चंद्रमोहन सिंह नेगी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और 8वीं लोकसभा और 9वीं लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने गढ़वाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और कांग्रेस राजनीतिक दल के सदस्य थे। वह लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से 5वीं और 8वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए भी चुने गए। उन्होंने चंद्रभानु गुप्ता, वी.पी सिंह और श्रीपति मिश्र मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया। सुरेंद्र सिंह नेगी एवं गिरधारी लाल अमोली से उनके घनिष्ठ संबंध थे। गिरधारी लाल अमोली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और दैनिक पर्वतीय के संपादक थे।

उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार योजनाओं को कार्यरूप में प्रस्तुत किया। तत्कालीन समय में उनका नारा ‘मेरा उत्तराखंड मेरा जुनून’ उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में प्रेरणा देने वाला साबित हुआ।

अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री व सांसद चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर उनके पैतृक गांव कांडी में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री एवं दो बार के सांसद चंद्र मोहन सिंह नेगी के जन्म दिन पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी के विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यमकेश्वर विकासखंड के इसी ग्राम कांडी में जन्में चंद्रमोहन सिंह नेगी ने उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों को कराने में अविस्मरणीय योगदान दिया था।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों में पूर्व प्रमुख यमकेश्वर कृष्ण रावत, पूर्व प्रधान धीर सिंह नेगी, वर्तमान प्रधान कांडी अनुज नेगी, सूरभान नेगी पूर्व प्रधान, सुमन सिंह नेगी पूर्व BDL, युद्धवीर सिंह, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, राम सहाय सिंह, सुभाष नेगी, देवेंद्र बडोला, गुड्डू सिंह, कल्याण सिंह, गोपाल सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भाग लिया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button