उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

ब्वायफ्रेंड के चक्कर में दो लड़कियां बनीं ‘काली’, नोचे बाल और पटका-पटकी, देखें वीडियो

फिरोजाबाद। ब्वायफ्रेंड के चक्कर में दो लड़कियों में जोरदार लड़ाई देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खूब नोचे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रेमिका के चक्कर में लड़कों के बीच मारपीट की खबरें तो अक्सर सुनाई देती हैं, मगर फिरोजाबाद में इसका उलट हुआ। ब्वायफ्रेंड के चक्कर में दो लड़कियां आपस में भिड़ गयीं। फिर क्या हुआ आप भी देखिये वीडियो..

रक्षाबंधन के त्योहार के लिए मेले में जबर्दस्त भीड़ लगी थी। जब दो लड़कियों की लड़ाई शुरू हुई तो भीड़ और बढ़ गयी। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के सुहाग नगर में रक्षाबंधन को लेकर मेले का आयोजन किया गया था। मेला परिसर में युवतियों के दो गुट भी घूमने आए थे। देखते ही देखते दोनों गुटों में कहासुनी हो गयी। धीरे-धीरे कहासुनी एकदम से चरम पर पहुंच गयी। और दोनों लड़कियां पहलवानी पर उतर आईं। इतना ही नहीं उनके साथ की और लड़कियों ने भी एक-दूसरे से मारपीट करनी शुरू कर दी।

करीब आधा घंटे तक ये मारपीट और खींचताल चलती रही, लेकिन किसी ने आगे आकर इसे शांत नहीं किया। लोग आसपास खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों में लड़ाई ब्वायफ्रेंड को लेकर हुई थी। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button