उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

देहरादून-टनकपुर के बीच जनशताब्दी को केंद्रीय मंत्री ने दी हरी झंडी

देहरादून। देहरादून-टनकपुर के बीच जनशताब्दी को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चार दिन के दौरे पर दिल्ली में हैं। इसी दौरान शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से उन्होंने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर-देहरादून के बीच एक जनशताब्दी रेल सेवा शुरू किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को नेरोगेज के स्थान पर ब्राडगेज बनाये जाने, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन को डबन लेन बनाने, हर्रावाला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन तथा किच्छा-खटीमा रेल लाइन के निर्माण हेतु भी केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया।

रेल मंत्री द्वारा उक्त संबंध में सहमति व्यक्त की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा टनकपुर से दिल्ली के मध्य चलने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी की यात्रा अवधि को कम करते हुए 5-6 घंटों में यात्रा पूर्ण कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम चार बजे दिल्ली में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के लिए गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button