उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

तिरंगा रैली के दौरान हादसे में 11 वर्षीय छात्र की मौत, लोगों ने हाईवे किया जाम

Listen to this article

चंपावत। तिरंगा रैली के दौरान हुए हादसे में 11 वर्षीय छात्र हिमांशु की मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों और छात्रों ने वहीं पर हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

शनिवार सुबह लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी। तिरंगा रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। आंखों के सामने हुए हादसे को देख अन्य छोटे-छोटे बच्चे डरे-सहमे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह (11) शनिवार को स्कूली तिरंगा रैली में जा रहा था। सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी। इसी समय पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे एक कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरू के पास रौंद दिया।

घटना से आक्रोशत लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट ले गयी है। घटना के बाद से चालक फरार हो गया था, जिसे बाद में घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button