खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

महिला हाकी टीम को पदक मिलने पर वंदना कटारिया के घर खुशी की लहर

बहादराबाद (हरिद्वार)। महिला हाकी टीम को पदक मिलने पर वंदना कटारिया के घर पर खुशी का माहौल है। वंदना के भाई शेखर का कहना है कि भारतीय टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। टीम की जीत की खुशी में परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

कप्तान सविता पूनिया का शानदार खेल
कप्तान सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम महिला हाकी टीम न्यूजीलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराने में सफल रही। भारतीय टीम पूरे मैच में आगे चल रही थी, लेकिन अंतिम 30 सेकेंड से भी कम समय में न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी कार्नर हासिल किया, जो बाद पेनाल्टी स्टोक में बदल गया। जिसमें न्यूजीलैंड ने गोल दागकर एक-एक की बराबरी कर गेम को पेनाल्टी शूटआउट में पहुुंचा दिया।

16 साल बाद पदक जीतकर रचा इतिहास
रविवार को कांस्य पदक के लिए भारतीय महिला टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से था। मैच के शुरू से ही भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को दबा कर रखा। भारतीय टीम ने विरोधी टीम को 2-1 से पटखनी दी। भारत ने 29वें मिनट में सलीमा टेटे के गोल की बदौलत न्यूजीलैंड पर बढ़त बना ली थी। सेमीफाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद भारतीय टीम ने पूरे मैच के दौरान मैच को अपने हाथ से फिसलने नहीं दिया और 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता।

कांस्य पदक जीतने पर रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के घर भी खुशी की लहर है। वंदना कटारिया के भाई शेखर कटारिया ने कहा कि भारतीय महिला हाकी टीम ने बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 16 साल बाद कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button